खड़गपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर, जागरूकता की कमी से सिर्फ पांच यूनिट रक्त संग्रह
मुंगेर, मई 20 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मुंगेर ब्लड बैंक के डॉ. फैजुद्दीन की टीम मौजूद रही। जागरूकता के अभाव में शिविर में मात्र पांच यूनिट रक्त संग्रहित हो सका, जबकि दर्जनों यूनिट की उम्मीद थी। डॉ. प्रदीप कुमार, लिपिक निकेत कुमार समेत कुल पांच स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान किया। डॉ. सुबोध कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। इससे नया रक्त बनता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। डॉ. प्रदीप कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया और ग्रामीणों से आगे आने की अपील की। मौके पर डॉ. इकबाल शम्सी, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.