खड़गपुर रेल मंडल में अब ट्रेनें हो रही ज्यादा लेट
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- जमशेदपुर। खड़गपुर रेल मंडल की लाइन पर ट्रेनों के समय से चलने का प्रतिशत जून में 60 प्रतिशत रहा। जबकि मई में 59 और अप्रैल में 56 प्रतिशत ट्रेनें समय से चली थीं। खड़गपुर की ओर से ही ट्रेनें लेट से टाटानगर या चक्रधरपुर मंडल में आती है। इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के लेट चलने का प्रतिशत कम हुआ है। क्योंकि सांसद विधायक द्वारा लगातार ट्रेनों को समय से चलने की मांग की जा रही है। जानकार बताते हैं कि जनवरी, फरवरी और मार्च में मालगाड़ियों का ज्यादा दबाव था, उस वक्त खड़गपुर में ट्रेनों के समय से चलने का प्रतिशत 68 था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.