जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- खड़गपुर रेलवे के मार्शलिंग यार्ड में बुधवार रात मालगाड़ी पटरी से उतरने पर यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया, जबकि लाइन जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि, रेलकर्मी लाइन को दुरुस्त कर ट्रेनों का परिचालन गुरुवार दोपहर बाद सामान्य कर दिया, लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर की तीन ट्रेनों का परिचालन गुरुवार एवं शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। इनमें टाटानगर-चाकुलिया मेमू समेत टाटानगर व खड़गपुर की दो लोकल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, झाड़ग्राम एवं संतरागाछी की दो लोकल ट्रेनों के परिचालन कम करने के साथ खड़गपुर स्टेशन से चलाने का आदेश हुआ है। दूसरी ओर, दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया था। इससे झारखंड, पं. बंगाल व ओडिशा के यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई, जबकि एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुक-रुककर चली हैं। मालगाड़ी लुढ़कने के ...