खड़गपुर मुख्य सड़क के गड्ढे भरे गए
मुंगेर, मई 27 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता हवेली खड़गपुर की मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति और गड्ढों से हो रही परेशानी को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में समाचार प्रकाशित किया गया था। खबर का असर हुआ और नगर परिषद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रशासन ने तत्काल मुख्य सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। मुख्य बाजार के कुलकुला स्थान के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इन गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से पूरी सड़क तालाब बन जाता था। स्थानीय लोग और दुकानदार काफी परेशान थे। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गड्ढों को भरवाया, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को दिक्कत न हो。 यह भी पढ़ें- खड़गपुर मुख्य सड़क के गड्ढे भरे गएलोगों ने जताया आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.