खड़गपुर मंडल में ट्रेनों के लेट होने से भड़क रहा आक्रोश
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र की ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार हुआ है लेकिन खड़गपुर मंडल में ट्रेन ज्यादा लेट हो रही है। इससे झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाया है कि आखिर मालगाड़ियों के लिए मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कब तक रोका जाएगा। सदस्यों ने बताया कि एक पैसेंजर ट्रेन घाटशिला एवं अन्य स्टेशन पर आधे घंटे तक खड़ी रह जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से ट्रेनों को समय से चलने की मांग लोग लगातार कर रहे हैं और शिकायत भी दर्ज होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.