हाजीपुर, अप्रैल 11 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. देसरी प्रखंड क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 खड़गपुर बांध के समीप शुक्रवार की रात में आग लग गई थी। आग लगते ही घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए। आग ने घर में रखे पहले दो गैस सिलेंडर में लगी और ब्लास्ट कर गया‌। उसके बाद आग चारों ओर फैल गई और कई घरों को अपने चपेट में ले लिया और सभी घरों में रखा गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट करते चला गया। ब्लास्ट कर रहे गैस सिलेंडर को देख कर पहले तो लोगों को आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई। लोगों ने इसकी सूचना एसडीओ निरज सिन्हा, चांदपुरा थानाध्यक्ष विट्टू कुमार और दमकल विभाग को दिया। साथ ही पंकज कुमार, अजय कुमार, नितेश कुमार सिंघानिया कुंदन, मुकुल कुमार सुमन कुमार राय, उप मुखिया अंजनी सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की उठ रही लपटे ...