महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ा में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। मंगलवार को एसडीएम शैलेन्द्र गौतम, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह तथा ड्रग्स विभाग की टीम की मौजूदगी में करीब 8 किलो 900 ग्राम अफीम के फल को मौके पर ही जलाकर नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई। इससे पहले पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर खेत से करीब 450 अफीम के पौधे बरामद किए थे, जिनमें 520 से अधिक फल लगे हुए थे। मामले में आरोपी रामनरेश निवासी खड़खोड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके बाद न्यायालय के आदेश की प्रतीक्षा प्रशासन व पुलिस की टीम कर रही थी। मौके पर खेती की निगरानी के लिए पुलिस के जवानों को लगाया गया था।थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.