हरिद्वार, जून 12 -- हरिद्वार पुलिस ने खड़खड़ी में होटल कारोबारी को दिनदहाड़े गोली मारने के दो आरोपियों को पंजाब के फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मानव हंस और गौरव कुमार हैं जो पंजाब के ही रहने वाले हैं। बीती दो जून को दोनों आरोपियों ने अपने साथियों शम्मी खान और बॉबी के साथ मिलकर होटल कारोबारी पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए थे। मायापुर के एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला दो कुख्यात नंदू गैंग और मंजीत महल गैंग के बीच पुरानी रंजिश से जुड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.