अमरोहा, दिसम्बर 22 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण कार्य में वन विभाग ने अड़ंगा डाल दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस रास्ते पर कार्य चल रहा है वह विभाग की है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए सड़क निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। डीएम ने समस्या समाधान के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत चचौरा के मजरा भोगपुरा से खुशहालपुर गांव से होकर अलीगढ़-हसनपुर स्टेट हाइवे को जोड़ने वाला रास्ता लंबे समय से कच्चा था। बरसात के मौसम में रास्ते में पानी भरने से ग्रामीणों का निकलना दूभर हो जाता था। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी से रास्ते को पक्का करवाने की मांग की थी। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत निधि से उक्त मार्ग पर खड़ंजा पास करा दिया। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.