जौनपुर, मार्च 8 -- डोभी। डोभी ब्लॉक क्षेत्र के हटवा ग्राम सभा में खड़ंजा निर्माण में अनियमितता का आरोप है। निर्माण में मानक के विपरीत सेम ईंटों और टुकड़ी ईंटों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। वार्ड नंबर 5 के ग्राम पंचायत सदस्य ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) डोभी से शनिवार को लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। कहा कि हटवा गांव में लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इस निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार ने बताया की खंड विकास अधिकारी के संज्ञान में पूरा मामला है। ग्राम प्रधान को काम रोकने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.