जौनपुर, मई 21 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के होरैया गांव में सरकारी खड़ंजा तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होरैया गांव निवासी शुद्धु सिंह ने नेवढ़िया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उनके घर के दक्षिण दिशा की ओर जाने वाले सरकारी खड़ंजे को तोड़ दिया, जिससे रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शंकर प्रजापति, सुरेश प्रजापति, उमेश प्रजापति और गोविंदा प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश...