खड़ंजा उजाड़कर रास्ता बाधित करने की शिकायत
गोंडा, मई 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसापुर गांव के कैथल पुरवा में दबंगों द्वारा गांव के पुराने रास्ते का खड़ंजा उजाड़कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीणों ने शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी और रास्ता खुलवाने की मांग की। परसापुर के कैथल पुरवा निवासी बृजेश कश्यप, गुरु प्रसाद, किरण देवी, कमला, पुष्पा समेत करीब एक दर्जन लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के रामचंदर यादव और उनके पुत्र रामदेव ने रास्ते में लगी इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर हटा दीं। इसके बाद रास्ते पर घूर रख दिया और वहीं नाली खोल दी, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस विवाद को लेकर 26 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें रास्ते पर बने गड्ढों को पाटकर पहले की तरह रास्ता चालू रखने की बात तय हुई थी। लेकिन आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.