प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। पहले से बने सरकारी खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्ष में शनिवार को विवाद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होने पर पुलिस पहुंची। तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी नागेन्द्र गौतम ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की। 2005 में सरकारी खड़ंजा लगा था। जिसे शनिवार को पड़ोसी मनीष गौतम फावड़ा लेकर उखाड़ने लगे। नागेन्द्र की पत्नी तुषमा देवी ने विरोध करते हुए खड़ंजा उखाड़ने जा रहे मनीष का फावड़ा पकड़ लिया तो उसने महिला से भिड़ने का प्रयास किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस उसे संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक पक्ष से तुषमा देवी पत्नी नागेन्द्र गौतम और दूसरे पक्ष से मनीष गौतम उसकी पत्नी सावित्री को हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.