खड़ंजा उखाड़ने से रोकने पर युवक को पीटा
गंगापार, जून 20 -- रास्ते में लगे खड़ंजा को उखाड़ने से मना करने पर युवक को लाठी डंडा से मार कर बेहोश कर दिया गया। घायल के पिता ने चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बसदेया निवासी रमेश कुमार यादव पुत्र सहादेव का आरोप है कि उसके विपक्षी रास्ते में लगे खड़ंजा को उखाड कर फेंक रहे थे। रमेश कुमार का आरोप है कि रोकने पर विपक्षी एक राय होकर उसके पुत्र महेन्द्र कुमार को जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा से हमलावर हो गए तथा उसे मारपीट कर बेहोश कर दिए। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश कुमार ने मऊआइमा थाना में सूरज यादव, लालबाबू, सचिन कुमार, सुरेश कुमार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.