खड़ंजा उखाड़कर रास्ता बंद, विरोध पर नाबालिग की पिटाई
बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में सरकारी खड़ंजा उखाड़कर रास्ता बंद करने और विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने तीन आरोपियों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा के मजरे भैरवा निवासी पूनम सिंह पत्नी स्व. पवन सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने लगभग 10 वर्ष पहले सरकारी धन से खड़ंजा मार्ग बना था। इस रास्ते से परिवार का आवागमन होता था। आरोप है कि पड़ोसी इस रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद कर रहे थे। यह भी पढ़ें- रास्ता बंद करने व जान से मारने की धमकी आरोप, केस दर्ज पीड़िता के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे उनका नाबालिग बेटा जब रास्ते से गुजर रहा था, तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.