खडकोट में पांचवी मुहर्रम का हुआ आयोजन
पिथौरागढ़, जून 21 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। अंजुमन-ए-हैदरी खान कॉलोनी खड़कोट के तत्वावधान में पांचवीं मुहर्रम का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। रविवार को संस्था के अध्यक्ष यूसुफ खान के नेतृत्व में घंटाकरण स्थित लियाकत अली के आवास से मौला अब्बास का अलम निकाला गया। अलम घंटाकरण चौराहे से होते हुए खड़कोट स्थित इमामबाड़े तक पहुंचा। यहां अकीदतमंदों ने मजलिस में शिरकत की और मातम कर हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की शहादत को याद किया। मीडिया प्रभारी इमरान अली ने कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान इब्राहिम खान, मौलाना काशिफ जैदी, शान अली, अमान अली, निशार अली, नासिर अली, इरफान अली, हैदर अली सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अषाढ़ा में अली अकबर की याद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.