बागपत, मार्च 6 -- बागपत। छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार की निधी से हेवा गांव में खंडजा निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। 11.57 लाख रुपये की लागत से खडंजा लगाया जाना था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था के लिए नामित करते हुए प्रथम किस्त 6.94 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई थी। प्रस्तावित किए गए स्थल पर आपसी विवाद होने के कारण कार्य को निरस्त कर दिया गया है। पीडी राहुल वर्मा ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि जारी की गई 6.94 लाख रुपये की धनराशि कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...