बदायूं, जनवरी 30 -- उझानी, संवाददाता। गांव में काली मंदिर के पास खरीदे गए प्लाट के सामने दबंगई के दम पर खडंजा उखाड़कर चबूतरा बनाए जाने के विरोध में काली मंदिर के महंत की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबंगों को खदेड़ते हुए अवैध रूप से बनाया गया चबूतरा हटवा दिया। इलाके के गांव अब्दुल्लागंज निवासी काली मंदिर के महंत मोनू सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि पिछले दिनों गांव के ही तीन दबंग भाइयों ने काली मंदिर के बराबर रौली मार्ग पर 10 विश्वा जमीन खरीदी थी, जिस पर निर्माण भी करा दिया गया। 27 जनवरी की रात प्लाट के सामने खडंजा उखाड़कर अवैध रूप से चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। पुलिस के पहुंचने पर दबंग भाइयों ने महंत को धमकाना शुरू कर दिया। गुरुवार को महंत की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध चबूतरा हटवाकर जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.