पटना, अप्रैल 26 -- राजधानी के मीठापुर स्थित श्री गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय श्रीकृष्ण चंदन शृंगार, फूल बंगला एवं झांकी महोत्सव के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण खट्दोलि (झूलते विस्तर) वेश में दर्शन दिए। इस विशेष शृंगार में ठाकुर जी को झूलते हुए सुसज्जित बिस्तर पर विराजमान दिखाया गया। गोवर्धन स्थित कुसुम सरोवर के तट पर ऐसी ही लीला का वर्णन मिलता है। जिसे खट्दोलि वेश के रूप में जाना जाता है। पूरे मंदिर को खट्दोलि वेश की थीम पर सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, चंदन लेपन, मुकुट, आभूषण एवं मालाओं से सजे श्रीकृष्ण के किशोर स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- चंदन यात्रा के छठे दिन गोमती वेश में दिखे भगवान श्रीकृष्ण श्रीकृष्ण के साथ उनकी सखियों की झलक पेंटिंग के माध्यम से प्रस्तुत की गई।संध्या आरती के दौरान मंदिर में मौजूद श्र...