खट्ठा से शामली ले जाया जा रहा चावल पुलिस ने पकड़ा
बागपत, मई 27 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्ठा प्रहलादपुर गांव से ट्रैक्टर-ट्राले में लादकर शामली के थानाभवन ले जा रहे चावल को पुलिस ने अहैड़ा रेलवे फाटक के पास पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्राले में करीब 250 कुंतल चावल लदा हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में चावल राशन का बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राले को निवाड़ा चेक पोस्ट के यार्ड में खड़ा करा दिया। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी। पूर्ति विभाग की टीम चावल की जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा गांव के पास पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को खट्ठा प्रहलादपुर गांव की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राला आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे रुकवाकर जांच की तो उसमें चावल लदा था। ट्रैक्टर चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.