नई दिल्ली, जून 4 -- गर्मी का मौसम आते ही शरीर कुछ ठंडा, खट्टा और मजेदार पीने की मांग करने लगता है। ऐसे में अगर आम ड्रिंक से हटकर कुछ नया मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल ठीक ऐसा ही एक अनोखा ड्रिंक है, जो पहली ही चुस्की में दिमाग को फ्रेश कर देता है। जामुन का खट्टा-मीठा स्वाद, पल्स कैंडी की चटपटी मिठास और पुदीने की ठंडी खुशबू मिलकर इसे बेहद खास बना देते हैं। ऊपर से हल्की मिर्च का ट्विस्ट इसे और भी मजेदार बना देता है। यह ड्रिंक सिर्फ प्यास नहीं बुझाता, बल्कि गर्मी की थकान को भी दूर कर देता है। खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है और हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं।जामुन पल्स कैंडी मॉकटेल के लिए जरूरी चीजें जामुन पल्स कैंडी पुदीना के पत्ते लाल मिर्ची पाउडर सोडा नींबू का रस (ऑप...