चम्पावत, मई 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत के दूरस्थ गांव खटोली में पहली बार रात्रि चौपाल लगी। डीएम मनीष कुमार ने देर रात तक ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। चम्पावत से करीब 55 किमी दूर खटोली में डीएम मनीष कुमार ने रविवार को रात्रि चौपाल लगाई। यहां पचनई, तल्ली खटोली, मल्ली खटोली, वैला सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय, सिंचाई, नेटवर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पेंशन से संबंधित समस्याएं डीएम के समक्ष रखी। यह भी पढ़ें- शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित यह भी पढ़ें- शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए समिति गठित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...