खटीमा से 9 अगस्त को शुरू होगा 'सरकार बदलो' अभियान
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- हल्द्वानी। पीलीकोठी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें संयुक्त मोर्चा बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोक जिम्मेदार पार्टी और पूर्व सैनिक संगठनों सहित विभिन्न दलों ने 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस से खटीमा से शुरू होने वाले जन अभियान को अपना समर्थन दिया। लंबी चर्चा के बाद, तैयारियों को गति देने के लिए नैनीताल संसदीय क्षेत्र की एक संयोजक समिति का गठन किया गया। इसमें अशोक डालाकोटी, मतलूब अहमद, जितेन्द्र तिवारी, संगीता पांडे और अमीनुर्रहमान को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपपा कोषाध्यक्ष अशोक डालाकोटी के संचालन में हुई इस बैठक में जेसी उप्रेती, आरपी सिंह, दीप पांडे और संदीप सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.