रुद्रपुर, अगस्त 9 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने सहयोगी संगठनों के साथ रविवार को खटीमा शहीद स्थल से जन संवाद यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले पार्टी नेताओं ने आजादी के आंदोलन और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। महिला एकता मंच की ललिता रावत के नेतृत्व में संविधान का सामूहिक वाचन किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं जन संवाद यात्रा के संयोजक प्रभात ध्यानी ने ऐतिहासिक अगस्त क्रांति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजों के अत्याचार से परेशान जनता को मुक्ति दिलाने के लिए 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया था और जनता से 'करो या मरो' का आह्वान किया था। इसके बाद देश की जनता आजादी के आंदोलन में कूद पड़ी और अंततः 1947...