रुद्रपुर, फरवरी 18 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा रेंज में तैनात वन बीट अधिकारी को डीएफओ ने निलंबित कर दिया है। वन बीट अधिकारी पर सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसका ऑडियो सोशल मीडियाा में वायरल हुआ। वन बीट अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। खटीमा रेंज में तैनात वन बीट अधिकारी संजीव कुमार को वन विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि वन बीट अधिकारी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले में वन बीट अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.