रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- असद जावेद, खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए अवस्थापना मद से 61.58 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्य ने बताया कि प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। ईओ ने बताया कि इस धनराशि से चार संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। इसमें वार्ड संख्या 16 में प्रीतम लाल के घर से राजकुमार चौहान के घर तक संपर्क मार्ग, विजय कुमार के घर से संतोष कश्यप के घर तक संपर्क मार्ग, जीवन सिंह बसेड़ा के घर से राजेंद्र कुमार के घर तक संपर्क मार्ग, वार्ड संख्या 19 में महेश चंद के घर से गोविंद ऐरी के घर तक संपर्क मार्ग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...