रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- असद जावेद, खटीमा। मानदेय वृद्धि समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। विकासखंड परिसर में चल रहे इस धरने को समर्थन देने विधायक भुवन कापड़ी पहुंचे और कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज ठहराया। विधायक कापड़ी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें न तो उचित मानदेय मिल रहा है और न ही सेवानिवृत्ति पर कोई ठोस आर्थिक सुरक्षा। उन्होंने कहा कि कार्य के अनुरूप उन्हें सरकारी कर्मचारियों के बराबर मानदेय दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर ने अनदेखी का आरोप लगाया धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.