खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भूमि पूजन
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र में कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।बुनियादी सुविधाओं पर जोर धामी ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय में भवन निर्माण के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.