खटीमा में होटल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- खटीमा, संवाददाता। एक होटल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात वह टनकपुर हाईवे पर अमाऊं और तिगरी के बीच सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था। एक ई-रिक्शा चालक उसे उप नागरिक अस्पताल पहुंचाकर चला गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उप नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अकलीम अहमद ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक ई-रिक्शा चालक घायल युवक को अस्पताल छोड़ गया था। युवक की हालत गंभीर थी और उसके सिर में गहरी चोट लगी थी, जिससे काफी खून बह रहा था। प्रथमदृष्ट्या युवक के सड़क हादसे में घायल होने की आशंका जताई गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की पहचान 47...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.