काशीपुर, जनवरी 23 -- खटीमा। खटीमा क्षेत्र में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अपने मंदिरों और घरों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से राजीव नगर वार्ड 15 में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं और पुरुषों ने भजन कीर्तन और मां सरस्वती की वंदना की। इस दौरान सैकड़ों श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह, पूनम सिंह, पूनम कुमारी, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, मीरा सिंह, उषा देवी, सुनील रैदानी, अमरीश सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.