रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खटीमा में नौ अप्रैल को आयोजित सेवा शौर्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण भी किया जाएगा। सोमवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किंग और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.