रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य रोड शो निकाला गया। मुख्य चौराहे से शुरू होकर नवीन सब्जी मंडी तक पहुंचे इस रोड शो में केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं ने हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जुएल ओराम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट विशेष रूप से मौजूद रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों के साथ रोड शो का स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। यह भी पढ़ें- खटीमा में उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का रंगारंग आगाज मुख्यमंत्री ने उमड़े जनसमूह का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्...