रुद्रपुर, अगस्त 23 -- खटीमा, संवाददाता। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के 1984 के सिख नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताए जाने के कथित बयान के विरोध में सिख समाज में आक्रोश है। रविवार को समाज के लोगों ने खटीमा मुख्य चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका और प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कथित बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं से संवेदनशीलता बरतने की मांग की। प्रदर्शन में दर्जाधारी सरदार रणजीत सिंह नामधारी, गुरुद्वारा सिंह सभा खटीमा के प्रधान सरदार हरभजन सिंह, परमजीत सिंह, रंजित सिंह, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह मल्ली, गुरप्रीत सिंह, कुलतार सिंह नामधारी, सुखदेव सिंह सुक्खा, अमरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, टहल सिंह, चरण सिंह, जगजीत सिंह...