खटीमा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
रुद्रपुर, फरवरी 22 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माधव एवं शिवाजी बस्ती के संयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्रोन्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कंजाबाग रोड स्थित पार्वती मंडप में आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए आचार्या गीता शास्त्री ने शस्त्र के साथ शास्त्र की उपयोगिता, संयुक्त परिवार व्यवस्था पर प्रकाश डाला। महंत आचार्य रवि ने वर्तमान समाज में धर्म की उपयोगिता तथा सनातन के इतिहास पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। शारीरिक व्यवस्था प्रमुख मदन जलाल ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा ने सनातन तथा हिंदू धर्म के साथ दशमेष गुरुओं के बलिदान को जोड़ा। यहां संघ के धर्म प्रचार प्रमुख ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.