रुद्रपुर, मार्च 8 -- खटीमा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान को सराहा गया। डायनेस्टी गुरुकुल स्कूल, छिनकी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने महिला शिक्षिकाओं के सम्मान में केक काटकर सेलिब्रेशन मनाया। स्कूल के एमडी धीरेंद्र भट्ट ने सभी महिला अध्यापिकाओं को सम्मानित किया और देश निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं झनकट में ग्राम प्रधान रीता ललित बोरा ने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इधर, स्कॉलर गुरुकुल एकेडमी, चकरपुर में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का ...