खटीमा में यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- खटीमा, संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ किया गया दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनकारी रवैया अपनाकर उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.