रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं को अमल में लाते हुए शासन ने नौ संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए एक करोड़ 64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन मार्गों का निर्माण विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में ग्राम नौगवांनाथ में ट्रांसफार्मर के पास से होसियार मेहरा के घर तक 350 मीटर सीसी सड़क, ग्राम बिचपुरी में मुख्य मार्ग से कमल चौहान, गोपी चंद व हीरा सिंह दिगारी के घर तक 300 मीटर सड़क, ग्राम नदन्ना में जितेंद्र सिंह के घर से पुरानी शारदा नहर तक 350 मीटर सड़क और ग्राम पचौरिया में मुख्य मार्ग से गुलाब सिंह राणा के घर तक 300 मीटर सड़क का निर्माण शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.