रुद्रपुर, नवम्बर 13 -- खटीमा, संवाददाता। नानकमत्ता विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एकता यात्रा निकाली। कार्यकर्ता कंजाबाग तिरंगा चौराहे पर एकत्र हुए और वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को यह पदयात्रा सितारगंज रोड और डिग्री कॉलेज रोड से होते हुए विकासखंड कार्यालय परिसर तक पहुंची। वहां स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.