रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पास टिन के कनस्तरों में भरी चर्बी से लदा एक कैंटर पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनका आरोप है कि कैंटर में प्रतिबंधित मवेशियों की चर्बी ले जाई जा रही थी। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा के पास कैंटर में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। खटीमा में नगरपालिका द्वारा संचालित स्लॉटर हाउस भी है, जहां पशुवध किया जाता है। बताया गया कि खटीमा टोल प्लाजा के पास कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहे कैंटर को रोका और उसमें भरे टिन के कनस्तरों की जांच की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इनमें प्रतिबंधित मवेशियों की चर्बी भरी हुई थी। चालक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.