खटीमा में फायर हाइड्रेंट्स की जांच, सभी उपकरण मिले दुरुस्त
रुद्रपुर, मई 29 -- खटीमा, संवाददाता। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र खटीमा द्वारा क्षेत्र में स्थापित फायर हाइड्रेंट्स का निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेशों के अनुपालन में की गई। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी लक्ष्मण सिंह नेगी के निर्देशन में एलएफएम राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने जल संस्थान के कर्मचारियों की मौजूदगी में लोहियापुल पहेनिया, उमरूखुर्द, दीनदयाल पार्क तथा कोतवाली खटीमा क्षेत्र में लगे फायर हाइड्रेंट्स की कार्यशीलता और जल प्रेशर की जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी फायर हाइड्रेंट्स सही स्थिति में पाए गए तथा उनका प्रेशर भी संतोषजनक मिला। अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में त्वरित अग्निशमन व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.