रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- खटीमा, संवाददाता। जिला विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी और नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मंगलवार को पुराने रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मुख्य चौराहे से पहेनिया टोल प्लाजा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने में सहायक होगी। निरीक्षण के दौरान अभियंता ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से जाम की समस्या में कमी आएगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। कार्य को शीघ्र शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास चेयरमैन जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.