रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संघ, ऊधमसिंह नगर की कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक शनिवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में 9 अप्रैल को खटीमा में नवनिर्मित सैन्य कैंटीन एवं सैनिक मिलन केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। साथ ही सैन्य पदक विजेताओं को मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा लागू किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पीसी कोठारी ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक पदाधिकारियों से अधिक से अधिक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.