खटीमा में नौ किमी सड़क निर्माण को 9.45 करोड़ की मंजूरी
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर कुल नौ किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए शासन ने 9.45 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। दोनों सड़कें मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल थीं। इनके निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रारंभिक तौर पर 10-10 हजार रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत ग्राम सभा जोगीढेर नगला में छह किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क निर्माण को उत्तराखंड शासन ने मंजूरी दी है। यह सड़क नानक सिंह के घर से ग्रोवर फार्म होते हुए हरविंदर सिंह, वेदराम, साधु सिंह, मंजीत सिंह, रमाकांत, राजकुमार, वासुदेव समेत अन्य ग्रामीणों के घरों तक बनाई जाएगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात, Rs.7 हजार करोड़ के प्रस्तावों को मिली मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.