रुद्रपुर, जून 1 -- खटीमा। नगर में सोमवार को खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा सोमवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए बाबा श्याम के जयकारों से पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। निशान यात्रा जब नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंची तो श्री श्याम शिष्ट मंडल खटीमा ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। मंडल के सदस्यों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान, फल एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की। सेवा कार्य से प्रसन्न श्रद्धालुओं ने मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान भक्त हाथों में निशान लेकर बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्य चौराहे पर श्रद्धालुओं को शीतल पेय, फल एवं अन्य ख...