खटीमा में नदी संरक्षण, परवीन नदी सफाई अभियान का शुभारंभ
रुद्रपुर, मई 10 -- असद जावेद, खटीमा। प्रतापपुर क्षेत्र से बहने वाली परवीन नदी की सफाई का कार्य रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने विधिवत पूजा-अर्चना और श्रमदान के साथ शुरू कराया। लंबे समय से किसान इस नदी की सफाई की मांग कर रहे थे। नदी में सिल्ट, गाद और जलकुंभी जमा होने से आसपास के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की समस्या पैदा हो रही थी। करीब 40 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह सफाई अभियान प्रतापपुर से नौसर पुल तक लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नदी में जमा गाद और कचरे को हटाकर जल प्रवाह को सुचारू बनाना और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने ग्रामीणों से नदियों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील करते हुए कहा कि नदियां हमारी जीवन रेखा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.