रुद्रपुर, मार्च 5 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शाम के समय सनातन श्रीराम लीला पत्र परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरबजीत बॉबी म्यूजिकल ग्रुप एवं स्थानीय गायकों द्वारा होली गीत हास्य व्यंग होली कविताएं फागुन होली गीत एवं होली नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सनातन श्री रामलीला पत्र परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं सचिव इंद्रेश कुमार के संचालन में संपन्न होली मिलन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों विभिन्न धार्मिक राजनीतिक सामाजिक संगठन के लोगों व्यापारियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां दीं। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। प्रसिद्ध गा...