रुद्रपुर, मार्च 21 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में शनिवार को ईद धूमधाम से मनाई गई। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने इस्लामनगर पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, ईदगाह और भूड़ मस्जिद में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने मुल्क व कौम की शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी। ईद की नमाज समाप्त होते ही जामा मस्जिद के बाहर गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा। पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसडीएम तुषार सैनी, कोतवाल विजेंद्र शाह और एसएसआई ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ सुरक्षा ...