खटीमा में धामी ने किया 'दीदी की लाइब्रेरी' का शुभारंभ
रुद्रपुर, मई 25 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा भ्रमण के दौरान विकासखंड कार्यालय परिसर में करीब 89 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने 55 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक 'दीदी की लाइब्रेरी', 7.50 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत एवं आधुनिकीकृत व्यायामशाला भवन और 26.50 लाख से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में गुणवत्तापूर्ण अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.