रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- असद जावेद, खटीमा। कंजाबाग तिराहे पर लगा तिरंगा दूसरी बार क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ महीने पहले भी आंधी से तिरंगा खराब हुआ था, जिसे बदल दिया गया था। शनिवार को फिर लाखों रुपये की लागत से लगाया गया तिरंगा हल्की हवा और बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसकी गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। तिरंगे के रखरखाव की जिम्मेदारी नगरपालिका पर है। ईओ प्रियंका आर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही तिरंगे को राजकीय सम्मान के साथ उतरवा दिया गया है और अगली बार तकनीकी राय के बाद ही उपयुक्त कपड़ा लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...