रुद्रपुर, फरवरी 25 -- खटीमा, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को खटीमा पहुंचकर विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं में शामिल कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने मेलघाट में चौड़ीकरण और सड़क सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। खटीमा-मझोला सड़क निर्माण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सहायक अभियंता एनएच से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन में प्रगति तेज न होने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धूल से बचाव के लिए नियमित पानी छिड़काव के निर्देश दिए। निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.